Yevgeny Prigozhin:भाड़े के सैनिकों का बादशाह है येविगेनी प्रिगोझिन, राष्ट्रपति पुतिन को भी मांगनी पड़ी मदद

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jun 24, 2023, 09:58 AM IST

Who is Yevgeny Prigozhin: वैगनर ग्रुप के मुखिया येविगेनी प्रिगझोनी ने कहा कि उनके लड़ाकों को रूसी सेना ने निशाना बनाया है और वो बदला जरूर लेंगे।

Who is Yevgeny Prigozhin: यूक्रेन के खिलाफ रूसी जंग में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कितना कामयाब होंगे यह तो समय बताएगा। लेकिन कभी उनके खासमखास रहे वैगनर लड़ाकों के मुखिया येविगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin)अब खिलाफ हैं। समाचार एजेंसी तास के मुताबिक प्रिगोझिन को यकीन हो चला है कि उनके 2 हजार लड़ाकों को यूक्रेन की भूमि पर(Russia Ukrain War) रूसी सैनिकों ने जानबूझकर हमला किया था। उनका मानना है कि इसके लिए रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू(sergei shoigu) और चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ वालरेव गेरासीमोव(Valrev Gerasimov) जिम्मेदार हैं। येविगिनी प्रिगोझिन ने कहा कि वो अपने लड़ाकों की शहादत का बदला जरूर लेंगे। वो रूसी सत्ता से बगावत नहीं बल्कि न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। इन सबके बीच बताएंगे कि आखिर प्रिगोझिन कौन हैं जिनकी मदद यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में व्लादिमीर पुतिन(Vladimir Putin) को लेनी पड़ी।

पुतिन से इस तरह बना रिश्ता

वैगनर समूह के बॉस येविगेनी प्रिगोझिन को ढीठ भी माना जाता है, इस शख्स पर ठगी के आरोप भी लगे थे और उसने 9 साल जेल में काटे। प्रिगझोनी और व्लादिमीर पुतिन का जन्मस्थान रूसी शहर सेंट पीटर्सबर्ग है। प्रिगोझिन अपने पिता के साथ सड़क किनारे हॉटडॉग की दुकान में काम करने लगा। 90 के दशक में सोवियत संघ ने अपने बाजार को जब दुनिया के लिए खोला तो रूस के निजी क्षेत्र में वृद्धि हुई। प्रिगोझिन ने सेंट पीटर्सबर्ग की पहली किराने की श्रृंखला में निवेश किया और आगे चलकर लक्जरी रेस्तरां न्यू आइलैंड खोला। यह बताया गया है कि उन्होंने पहली बार पुतिन को व्यक्तिगत रूप से सेवा दी थी।प्रिगोझिन ने 2000 के दशक के मध्य से अरबों डॉलर के सैन्य खानपान और निर्माण अनुबंधों में अपने ऊंचे संबंधों का लाभ उठाया है। जिसके बाद उसे पुतिन के शेफ का उपनाम मिला।

End of Feed