Chef Nina Curtis: कौन है शेफ नीना कुर्टिस, जिन्होंने बनाए पीएम मोदी के लिए 'खास पकवान'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 22, 2023, 07:58 PM IST

Who is Chef Nina Curtis: अपनी पहली राजकीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 22 जून को यूएस कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे वहीं उनके लिए डिनर तैयार करने वाली गेस्ट शेफ नीना कुर्टिस भी सुर्खियों में हैं।

Vegan Chef Nina Curtis: पीएम मोदी की अमेरिका की यह ऐतिहासिक यात्रा 21 जून को शुरू हुई। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र भवन के बाहर 21 जून को योग दिवस कार्यक्रम में वह शरीक हुए। इसके बाद पीएम मोदी वाशिंगटन डीसी के लिए रवाना हुए। व्हाइट व्हाउट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। बाइडेन परिवार ने पीएम मोदी के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया, इस दौरान प्रधानमंत्री ने बाइडेन और उनकी पत्नी के लिए उपहारस्वरूप भेंट दिए।

बाइडन दंपती व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में 22 जून बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री मोदी के लिए राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे, जिसमें 400 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी 22 जून को कांग्रेस के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के लिए व्हाइट हाउस के कार्यकारी शेफ क्रिस कॉमर फोर्ड और व्हाइट हाउस के कार्यकारी पेस्ट्री शेफ सूसी मॉरिसन ने डिनर का मैन्यू तैयार किया है।

End of Feed