Who is Shelly Kittleson? इराक के बगदाद में एक अमेरिकी पत्रकार का मंगलवार को अपहरण कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इराक के गृह मंत्रालय ने एक बयान में बताया एक विदेशी पत्रकार का अपहरण कर लिया गया है। उसने पत्रकार के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी। हालांकि, वह पत्रकार शेली किटल्सन हैं, तो ऐसे में हम उनके बारे में जानेंगे।
शेली किटल्सन कौन हैं? बगदाद में अमेरिकी पत्रकार का अपहरण, सुरक्षा बलों ने शुरू की अपहरणकर्ताओं की तलाश
वहीं, गृह मंत्रालय ने कहा कि सुरक्षा बलों ने सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर अपहरणकर्ताओं का पता लगाने के लिए एक अभियान शुरू किया है। बयान में कहा गया है कि एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपहरण में इस्तेमाल किए गए वाहनों में से एक को जब्त कर लिया गया है, लेकिन अन्य अभी भी फरार हैं।
वीडियो भी सामने आया
अधिकारियों ने बताया कि हथियारबंद लोगों ने दिन-दहाड़े एक व्यस्त सड़क पर उस गाड़ी को रोका जिसमें पत्रकार सफर कर रही थीं। उन्होंने जबरदस्ती उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला और लेकर मौके से फरार हो गए। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे किटल्सन को इस दुस्साहसी अपहरण के दौरान उठा ले जाया गया। बता दें कि पत्रकार ने BBC, Politico और Foreign Policy के साथ काम किया है।
पुलिस ने तुरंत पीछा किया, एक कार पलटी
वहीं, इसके तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने अपहरणकर्ताओं का तुरंत पीछा करना शुरू कर दिया, और सटीक खुफिया जानकारी तथा गहन फील्ड ऑपरेशन्स का इस्तेमाल करके उनकी हरकतों पर नजर रखी। इस पीछा करने के दौरान संदिग्धों से जुड़ी एक गाड़ी को रोक लिया गया, जो भागने की कोशिश में पलट गई। अधिकारियों ने पुष्टि की कि एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल की गई गाड़ियों में से एक को जब्त कर लिया गया है।
बताया गया कि जांच जारी है और अधिकारी किटल्सन का पता लगाने तथा बाकी अपराधियों को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि उनके प्रयासों का मुख्य उद्देश्य किटल्सन को सुरक्षित रिहा कराना और इस मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना है।
