कौन हैं कर्स्टन डेविस? ट्रंप ने सौंपी अमेरिका की साइबर सुरक्षा की कमान, जानिए क्यों हुआ बदलाव

अमेरिका में बैंक, एयर ट्रैफिक कंट्रोल और माइक्रोसॉफ्ट के बड़े टेक आउटेज के बीच व्हाइट हाउस ने कर्स्टन डेविस (Kirsten Davies) को नया नेशनल साइबर डायरेक्टर नियुक्त किया है। उन्होंने सीन केर्नक्रॉस की जगह ली है। जानिए कर्स्टन डेविस का कॉर्पोरेट से पेंटागन तक का पूरा सफर।

एक तरफ जहां अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल ठप पड़ रहा था, माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर डाउन थे, और जेपीमॉर्गन चेस जैसी वित्तीय दिग्गज संस्था के ग्राहकों का डेटा हैकर्स के हाथ लग रहा था, उसी दौरान वाशिंगटन के पावर कॉरिडोर में एक बड़ा फेरबदल हुआ। अचानक आए इस तकनीकी भूचाल और चौतरफा घिरी डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने देश की डिजिटल सुरक्षा का सुरक्षा चक्र मजबूत करने के लिए कर्स्टन डेविस पर दांव लगाया है। व्हाइट हाउस ने अमेरिकी रक्षा विभाग की मुख्य सूचना अधिकारी (CIO) रह चुकीं कर्स्टन डेविस को अमेरिका का नया नेशनल साइबर डायरेक्टर नियुक्त किया है। डेविस ने सीन केर्नक्रॉस की जगह ली है। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब पूरी दुनिया की निगाहें अमेरिका की डिजिटल संप्रभुता पर टिकी हुई हैं। आखिर कौन हैं कर्स्टन डेविस और वे साइबर मोर्चे पर अमेरिकी महाशक्ति को कैसे संभालेंगी? आइए जानते हैं।

Who is Kirsten Davies

कर्स्टन डेविस बनीं नेशनल साइबर डायरेक्टर

डिजिटल संकट के दौर में नियुक्ति: जब अमेरिका में थम गई थी रफ्तार

कर्स्टन डेविस का यह नया पदभार किसी चुनौती से कम नहीं है। हाल के दिनों में अमेरिका के कई अति-संवेदनशील और जरूरी बुनियादी ढांचों में एक साथ तकनीकी आउटेज देखा गया:

End of Feed