इमरान खान के हमले के पीछे कौन, आरोपों के दौर के बीच पीएम शहबाज शरीफ ने की ये मांग

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 5, 2022, 10:19 PM IST

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने अपने ऊपर हमले के लिए तीन लोगों को जब जिम्मेदार ठहराया तो पीएम शहबाज शरीफ खुद सामने आए और कहा कि उच्चतम न्यायालय से न्यायधीशों का एक आयोग बनाने की मांग की।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ(shebaz sharif) ने शनिवार को अपने पूर्ववर्ती इमरान खान(imran khan) की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा सभी न्यायाधीशों का एक आयोग गठित करने की मांग की। खान ने शरीफ और गृह मंत्री के साथ-साथ एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी पर उन पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है।पंजाब के वजीराबाद जिले में हकीकी आजादी मार्च के दौरान 70 वर्षीय खान के कंटेनर पर दो हमलावरों द्वारा की गई गोलीबारी में उनके दाहिने पैर में गोली लग गई थी। खान पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार के विरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे थे। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के कई नेता घायल हो गए।

इमरान खान ने तीन पर लगाए आरोप

End of Feed