India का 'और बढ़ा मान': यह बने NY जिला कोर्ट के जज, जानें- कौन हैं Arun Subramanian?

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 8, 2023, 09:38 AM IST

Who is Arun Subramanian: सुब्रमण्यन ने अमेरिका के उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति रुथ बेडर गिन्सबर्ग के कानूनी क्लर्क के तौर पर 2006 से 2007 के बीच काम किया था।

Who is Arun Subramanian: अमेरिका की सीनेट ने मंगलवार को भारतीय-अमेरिकी वकील अरुण सुब्रमण्यन को न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले का जिला न्यायाधीश नियुक्त करने की पुष्टि कर दी। इस तरह वह इस जिला अदालत के न्यायाधीश बनने वाले पहले दक्षिण एशियाई व्यक्ति बन गये।

Who is Arun Subramanian

भारतीय-अमेरिकी वकील अरुण सुब्रमण्यन।

अमेरिकी सीनेट ने सुब्रमण्यन को न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले (एसडीएनवाई) के न्यायाधीश पद पर नियुक्ति करने की पुष्टि मंगलवार शाम को 37 के मुकाबले 58 मतों से की।

End of Feed