Trump Pakistan Visit: भारत से पहले पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? अब व्हाइट हाउस ने ही बता दी सच्चाई

Trump Pakistan Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान नहीं जाएंगे। व्हाइट हाउस ने उन पाकिस्तानी मीडिया की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि ट्रंप पाकिस्तान का दौरा करेंगे।

Trump Pakistan Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संभावित पाकिस्तान यात्रा को लेकर उठी अटकलों पर शुक्रवार को व्हाइट हाउस ने पूर्ण विराम लगा दिया। प्रेस सचिव के कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया गया कि राष्ट्रपति ट्रंप की पाकिस्तान यात्रा की कोई योजना फिलहाल नहीं है।यह प्रतिक्रिया पाकिस्तान के कुछ समाचार चैनलों और अखबारों में आई उन रिपोर्टों के बाद आई है, जिनमें दावा किया गया था कि राष्ट्रपति ट्रंप सितंबर 2025 में पाकिस्तान जा सकते हैं। मीडिया में यह भी कहा गया था कि ट्रंप की यह यात्रा भारत यात्रा से पहले हो सकती है।

End of Feed