VIDEO: ट्रंप के जिस कार्यक्रम में चली गोलियां, वहां मौजूद रिपोर्टर ने क्या-क्या देखा, जानिए

White House Correspondents Dinner Firing: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में अचानक फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी मच गई। उस वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और फर्स्ट लेडी मिलानिया ट्रंप मंच पर मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले एक तेज आवाज सुनाई दी जिसे सामान्य घटना समझा गया, लेकिन कुछ ही सेकंड में भगदड़ मच गई। लोग टेबल के नीचे छिपने लगे, जबकि वेटर्स भी जान बचाकर भाग गए।

White House Correspondents Dinner Firing: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में आयोजित वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान फायरिंग के बाद हड़कंप मच गया। घटना के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ड लेडी मेलानिया मंच पर मौजूद थे। फायरिंग के बाद सीक्रेट सर्विस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य शीर्ष नेताओं को तुरंत बाहर निकाल लिया।

white house dinner party Firing

White House Dinner Party Firing: वॉशिंगटन में आयोजित वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान फायरिंग। ANI

इस कार्यक्रम में मौजूद समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्टर रीना भारद्वाज ने इस पूरी घटना का आंखों देखा हाल बयां किया है। उन्होंने बताया कि हम राष्ट्रपति ट्रंप के साथ डिनर कर रहे थे। जश्न के माहौल के बीच अचानक एक जोरदार आवाज सुनाई दी, जिसे पहले लोगों ने बर्तन गिरने की सामान्य आवाज समझा, लेकिन देखते ही देखते भगदड़ मच गई और अपनी जान बचाने के लिए वेटर्स खाने की ट्रे छोड़कर भागने लगे।

End of Feed