'वह शानदार काम कर रहे हैं', काश पटेल को FBI डाइरेक्टर पद से हटाए जाने की चर्चाओं के बीच बोले ट्रंप

काश पटेल भारतीय-अमेरिकी वकील, राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञ और पूर्व सरकारी अधिकारी हैं, जिन्हें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सबसे भरोसेमंद सहयोगी माना जाता है। ट्रंप प्रशासन के दौरान उनकी भूमिका कई अहम पदों पर रही, जहाँ उन्होंने राष्ट्रपति के बेहद करीब रहकर संवेदनशील सुरक्षा और खुफिया मामलों पर काम किया।

kash Patel : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) के निदेशक काश पटेल को पद से हटाए जाने की अटकलों एवं चर्चाओं के बीच बयान दिया है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह काश को डाइरेक्टर पद से हटाने के बारे में सोच रहे हैं तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ तौर पर कहा कि काश पटेल शानदार काम कर रहे हैं। दरअसल, इन दिनों कई रिपोर्टों में यह कहा गया है कि ट्रंप एफबीआई के डाइरेक्टर पद से पटेल को हटा सकते हैं। हालांकि, भारतवंशी काश पटले को ट्रंप का विश्वसनीय माना जाता है।

kash patel

एफबीआई के डाइरेक्टर हैं काश पटेल। तस्वीर-AP

कई संवेदनशील पदों पर रहे हैं काश

काश पटेल भारतीय-अमेरिकी वकील, राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञ और पूर्व सरकारी अधिकारी हैं, जिन्हें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सबसे भरोसेमंद सहयोगी माना जाता है। ट्रंप प्रशासन के दौरान उनकी भूमिका कई अहम पदों पर रही, जहाँ उन्होंने राष्ट्रपति के बेहद करीब रहकर संवेदनशील सुरक्षा और खुफिया मामलों पर काम किया। काश पटेल ने शुरुआत में कांग्रेस की हाउस इंटेलिजेंस कमेटी में स्टाफ वकील के रूप में काम किया, जहाँ उन्होंने रूस हस्तक्षेप की जांच से जुड़ी कानूनी टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। ट्रंप ने उनकी क्षमता और निष्ठा को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद, रक्षा मंत्रालय और खुफिया मामलों से जुड़े उच्च पदों पर नियुक्त किया।

End of Feed