पाकिस्तान में लड़कियों की शादी की कानूनी उम्र कितनी है, ये हकीकत जान पकड़ लेंगे कान

Pakistan: पाकिस्तान में कहने को तो कानून 16 साल की उम्र में लड़कियों को शादी (Girl Marriage in Pakistan) की इजाजत देता है, लेकिन 12 साल तक की लड़कियों की शादी कर दी जाती है।

भारत में लड़कियों की शादी (Girl Marriage Age) की उम्र 18 साल है, लेकिन पाकिस्तान (Pakistan) में सही मायने में उम्र से कोई लेना देना नहीं है। उम्र सिर्फ कागजों पर है और शादी की उम्र मर्जी से तय होती है। कहने को तो पाकिस्तान में लड़कियों की शादी (Girl Marriage in Pakistan) की उम्र 16 साल है, यानि कि भारत से दो साल कम। लेकिन हजारों ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां पाकिस्तानी लड़कियों की शादी 12 साल में, 14 साल, 15 साल में कर दी जाती है। लड़कियों की शादी आमतौर पर जिन लड़कों से होती है वो उनसे उम्र में काफी बड़े होते हैं। कई की तो पहली बीवी मर चुकी होती है या तलाक हो चुका होता है।

pakistan girl marriage age

पाकिस्तान में लड़कियों की शादी की उम्र क्या है ( प्रतीकात्मक फोटो- freepik)

पाकिस्तान में लड़कियों की कम उम्र में हो जाती है शादी

हाल ये है कि पाकिस्तान में 1 करोड़ 90 लाख लड़कियों की शादी 16 साल से कम में हुई है। पाकिस्तान में बाल विवाह आम है। खासकर ग्रामीण इलाकों में, जहां गरीबी और कट्टरता ज्यादा है। कम शिक्षा ने धार्मिक बंधनों ने पाकिस्तान में लड़कियों की हालत दयनीय कर रखी है। इतना ही नहीं अल्पसंख्य समुदाय, जिसमें हिंदू, सिख, ईसाई शामिल हैं, उनकी लड़की से जबरदस्ती कम उम्र में मुस्लिम समुदाय के लड़के शादी कर लेते हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। कई में तो कोर्ट के बाद लड़की वापस घर पहुंची है।

End of Feed