क्या है क्यूबा मिसाइल क्राइसिस, जिसकी संकट में घिरी दुनिया को बाइडेन ने दिलाई याद

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 12:07 AM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि परमाणु हमले को लेकर रूस जो चेतावनी दे रहा है, वो मजाक नहीं है। बाइडेन ने कहा कि क्यूबा मिसाइल संकट के बाद ये पहली बार है जब हम परमाणु हमले के खतरे का सामना कर रहे हैं। रूस को रोकना बहुत जरूरी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूक्रेन के साथ जंग में पिछड़ रहा है रूस
  • इसी कारण से पुतिन कर सकते हैं परमाणु हमला
  • यूक्रेन के चार क्षेत्रों को अपने में मिला चुका है रूस

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दुनिया का ध्यान एक बार फिर से उस संकट की ओर दिला दिया है, जिससे तीसरा विश्वयुद्ध होते-होते रह गया था। बाइडेन ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बारे में बोलते हुए कहा कि दुनिया क्यूबा मिसाइल संकट के बाद पहली बार परमाणु युद्ध के मुहाने पर है। इस जंग में पुतिन पिछड़ रहे हैं, जिससे परमाणु हमले का खतरा बढ़ता जा रहा है।

quba missile crisis news

क्या है क्यूबा मिसाइल संकट (@pixabay)

क्या है क्यूबा मिसाइल क्राइसिस

घटना अक्टूबर 1962 की है। शीतयुद्ध का दौर था। क्यूबा पर अमेरिका हस्तक्षेप कर रहा था, वहां की फिदेल कास्त्रो सरकार को अमेरिका गिराना चाहता था और कास्त्रो का मारना भी चाहता था। अमेरिका से डरा हुआ क्यूबा सोवियत संघ के पास पहुंच गया। दोनों ही देशों में कम्यूनिस्ट पार्टी की सरकार, गहरी दोस्ती हो गई। सोवियत संघ ने क्यूबा को अमेरिका से रक्षा करने का वादा कर दिया। क्यूबा को आर्थिक मदद मिलने लगी और अब कास्त्रो अमेरिका के सामने सीना ताने खड़े थे।

End of Feed