Titanic का मलबा देखने समुद्र में गए 2 धनकुबेर सहित 5 यात्री लापता, सिर्फ 30 घंटे की ऑक्सीजन बाकी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 21, 2023, 03:11 PM IST

ये लोग एक सदी से भी अधिक समय पहले डूबे जहाज टाइटैनिक के मलबा देखने निकले थे। लेकिन यात्रा के दौरान इस पनडुब्बी से बाकी लोगों का संपर्क टूट गया।

Missing Titan Submarine: अटलांटिक महासागर में टाइटन पनडुब्बी के रहस्यमय ढंग से गायब होने की खबर सुर्खियों में है। पिछले कुछ दिनों से इसका संपर्क ग्राउंड स्टाफ से टूट गया है। टाइटन सबमर्सिबल के पांच यात्रियों को तलाश करने की जद्दोजहद लगातार जारी है। टाइटन में पांच लोग सवार हैं जिनमें दो बेहद अमीर यात्री भी हैं। ये लोग एक सदी से भी अधिक समय पहले डूबे जहाज टाइटैनिक के मलबा देखने निकले थे। लेकिन यात्रा के दौरान इस पनडुब्बी से बाकी लोगों का संपर्क टूट गया और इन पांचों का अब तक कोई सुराग नहीं है।

टाइटन में सवार थे बेहद अमीर पांच लोग

टाइटन सबमर्सिबल में पांच लोग सवार थे और ये सभी बेहद अमीर हैं। सबमर्सिबल के समुद्र में गहरे गोता लगाने के 1 घंटे 45 मिनट बाद ही ग्राउंड स्टाफ से इसका संपर्क टूट गया। इस सबमर्सिबल का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। लेकिन अब तक इसका कोई पता नहीं चला है। यूएस कोस्ट गार्ड को इसकी जानकारी दी गई थी और बोस्टन, मैसाचुसेट्स से खोज अभियान शुरू किया गया था। लापता टाइटन पनडुब्बी का स्वामित्व ओशनगेट नाम की कंपनी के पास है और इसमें ओशनगेट के सीईओ स्टॉकटन रश सहित एक पायलट और चार लोग सवार थे। अरबपति हामिश हार्डिंग, पाकिस्तान के सबसे अमीर आदमी शहजादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान और विशेषज्ञ फ्रांसीसी गोताखोर पॉल-हेनरी नारजोलेट इसमें सवार थे।

End of Feed