इंडियन आर्मी के DGMO ने ऐसा क्या कहा, जो लग गई पाकिस्तानी सेना को मिर्ची? कहा- भारत बॉलीवुड स्टाइल में...

पाकिस्तान आर्मी ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारत 'अजीब, बॉलीवुड-स्टाइल स्क्रिप्ट बनाकर' इतिहास को 'मोल्ड' करने की कोशिश कर रहा है। दरअसल, इंडियन आर्मी के डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई के मंगलवार को दिए गए बयान के एक दिन बाद पाकिस्तान की तरफ से बयान आया है।

Indian Army DGMO Lt Gen Rajiv Ghai: इंडियन आर्मी के डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बीते दिन एक बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर 100 से ज्यादा मिलिट्री पर्सनल खो दिए। इसपर पाकिस्तान आर्मी ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारत 'अजीब, बॉलीवुड-स्टाइल स्क्रिप्ट बनाकर' इतिहास को 'मोल्ड' करने की कोशिश कर रहा है। दरअसल, घई के मंगलवार को दिए गए बयान के एक दिन बाद पाकिस्तान की तरफ से बयान आया है।

dgmo

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान LoC पर 100 से अधिक पाकिस्तानी सैनिक मारे गए- भारत के DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई (PTI)

घई ने कहा था, 'ऐसा समझा जाता है कि पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लाइन ऑफ कंट्रोल पर 100 से ज्यादा मिलिट्री पर्सनल खो दिए हैं।' उन्होंने पाकिस्तान की मिलिट्री द्वारा मरणोपरांत दिए गए अवॉर्ड्स की लिस्ट का हवाला दिया।

End of Feed