'48 घंटे और...फिर बरसेगा अमेरिका का कहर​', ट्रंप की नई धमकी से मची खलबली; क्या अब डरकर समझौता कर लेगा ईरान?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप ने ईरान को फिर धमकी दी है। ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए उनके द्वारा दी गई मियाद के सिर्फ 48 घंटे बचे हैं। इसके बाद ईरान पर अमेरिका का कहर बरसेगा।​

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने को लेकर ईरान को एक बार फिर बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एक पोस्ट में ईरान को चेताया है। अपनी पोस्ट में ट्रंप ने साफ कहा है कि उनका ईरान को दिया गया समय 48 घंटे में खत्म हो जाएगा। जिसके बाद ईरान पर अमेरिका की बड़ी सैन्य कार्रवाई होगी।

डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप

48 घंटे और फिर बरसेगा अमेरिका का कहर

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान को 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया था कि या तो वह Strait of Hormuz खोल दे या फिर डील करे। ईरान को दिए गए समय में अब सिर्फ 48 घंटे बचे हैं। इस समय में वो उनकी कही बात मान ले और होर्मुज को खोल दे, अन्यथा अमेरिका 48 घंटों के बाद ईरान पर कहर बरसाएगा। ट्रंप ने पहले भी कहा है कि अगर होर्मुज को खोला नहीं गया तो अमेरिका ऊर्जा ढांचे और ईरानी पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला करने पर विचार करेगा।

End of Feed