'भारत' से लड़कर हम प्रगति नहीं कर सकते, पाकिस्तान लौटने पर बोले नवाज शरीफ

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2023, 09:51 AM IST

चार साल के निर्वासन के बाद स्वदेश लौटे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि पड़ोसियों से लड़कर हम प्रगति नहीं कर सकते। हमें प्रभावी विदेश नीति अपनानी होगी, अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने होंगे क्योंकि इसके बिना देश प्रगति नहीं कर सकता।

लाहौर: स्व-निर्वासन में चार साल बिताने के बाद शनिवार को स्वदेश लौटे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि उनकी इच्छा प्रतिशोध की राजनीति करने की नहीं है, बल्कि वह देश को मुश्किल आर्थिक हालात से निकालकर विकास की राह पर दोबारा ले जाना चाहते हैं। भारत का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि पड़ोसियों से लड़कर हम प्रगति नहीं कर सकते। हमें प्रभावी विदेश नीति अपनानी होगी, अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने होंगे क्योंकि इसके बिना देश प्रगति नहीं कर सकता। शरीफ ने कहा कि अगर पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) अलग नहीं हुआ होता तो आज पूर्वी और पश्चिमी पाकिस्तान के बीच एक आर्थिक गलियारा होता। विश्लेषकों का कहना है कि शरीफ ने भारत के साथ संबंध बहाल करने पर नीतिगत बयान दिया है, जिन्हें मजबूत सैन्य प्रतिष्ठान द्वारा पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री माना जा रहा है।

Nawaz Sharif,  India Pakistan relations

पाकिस्तान लौटते ही नवाज शरीफ ने भारत के साथ बेहतर संबंध की बात की।

पाकिस्तान के तीन बार के प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के लोगों की कठिनाइयों को खत्म करने के लिए एक योजना की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें एक नयी यात्रा शुरू करने की जरूरत है। हमें यह तय करना होगा कि हमें अपना खोया हुआ स्थान कैसे वापस पाना है, हमें दोगुनी गति से कैसे दौड़ना है, हमें भीख मांगने का कटोरा हमेशा के लिए कैसे त्यागना है, हमें अपने पैरों पर कैसे खड़ा होना है। हम कैसे कश्मीर मुद्दे पर मजबूत विदेश नीति बनाएं, और दुनिया से अच्छे रिश्ते बनाने होंगे।

End of Feed