Video : UN में सीमा पार आतंकवाद पर शहबाज शरीफ से ANI का सवाल, PAK पीएम ने दिया वही 'घिसा-पिटा' जवाब

यूएन की इमारत में दाखिल होते समय एएनआई की रिपोर्टर ने शहबाज से सवाल किया कि आप सीमा पार से आतंकवाद कब रोक रहे हैं? इस सवाल पर शहबाज ने कहा कि 'हम सीमा पार के आतंकवाद को हरा रहे हैं और हम उन्हें हरा रहे हैं।' इस जवाब पर एएनआई की रिपोर्टर ने कहा कि 'सर, भारत आपको हरा रहा है।'

Shehbaz Sharif : आतंकवाद को अपनी धरती पर पालने-पोसने वाला पाकिस्तान यदि यह कहता है कि कि वह इसके खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है, तो यह हास्यास्पद बात लगती है। दुनिया जानती है कि वह आतंकवाद को अपनी विदेश नीति की एक नीति की तरह आगे बढ़ाता आया है। पाकिस्तान के मंत्री आतंकियों को संरक्षण देने और उनकी मदद करने की बात कबूल कर चुके हैं लेकिन सीमा पार से होने वाले आतंकवाद पर भारत की समाचार एजेंसी ANI ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से जब सवाल किया तो उन्होंने वही 'घिसा-पिटा' जवाब दिया।

shehbaz sharif

यूएन में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ। तस्वीर-ANI

'हम सीमा पार के आतंकवाद को हरा रहे हैं'

End of Feed