रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर पिछले कुछ सालों से लगातार उठते सवालों के बीच उनके एक वीडियो ने इस चर्चा को और गर्म कर दिया है कि क्या वह पार्किंसन या कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे हैं। इस वीडियो में पुतिन लगातार अपने पैर को अजीब तरीके से हिलाते हुए नजर आ रहे हैं।
क्या किसी गंभीर बीमारी जूझ रहे हैं पुतिन?
व्लादिमीर पुतिन की बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ बैठक की ये क्लिप यूक्रेनी आंतरिक मामलों के सलाहकार एंटोन गेराशचेंको ने साझा की है। इस वीडियो में पुतिन अपने पैरों को लगातार झटकते दिख रहे हैं। एंटोन गेराशचेंको ने वीडियो ट्वीट किया और इसे कैप्शन दिया- लुकाशेंको के साथ बैठक के दौरान पुतिन के पैर। क्या यह मोर्स कोड है?
Putin's feet during his meeting with Lukashenko.Is this Morse code? t.co/eRmvSBDQOn
— ANI (@ANI) Feb 17, 2023
समाचार एजेंसी विसेग्रेड ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा, लगता है कुछ गड़बड़ है। इस बीच नेटिजन्स ने व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य के बारे में भी सवाल उठाए, कुछ ने कहा कि पैरों की हरकत पार्किंसंस रोग का संकेत है।
