रूस-अमेरिका परमाणु समझौते को बढ़ाना चाहते थे पुतिन, लेकिन ट्रंप ने ठुकरा दिया प्रस्ताव...आखिर क्या है मंशा?

US Russia New Start Treaty: ​ट्रंप ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है, जिसमें दो दशकों से ज्यादा समय तक रणनीतिक परमाणु हथियारों की तैनाती पर रोक लगाने वाली संधि के खत्म होने के बाद इस रोक को आगे बढ़ाने की बात कही गई थी।

America-Russia Nuclear Talks: अमेरिका-रूस परमाणु समझौते की बृहस्पतिवार को समाप्ति के मद्देनजर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मौजूदा समझौते (जिसे न्यू स्टार्ट संधि के नाम से जाना जाता है) को आगे बढ़ाने के बजाय एक नए और मजबूत समझौते की मांग कर रहे हैं। ट्रंप ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, 'न्यू स्टार्ट' (संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा किया गया एक खराब समझौता, जिसका अन्य बातों के अलावा घोर उल्लंघन हो रहा है) को आगे बढ़ाने के बजाय, हमें अपने परमाणु विशेषज्ञों को एक नई, बेहतर और आधुनिक संधि पर काम करने के लिए कहना चाहिए जो भविष्य में लंबे समय तक चल सके।'

TRUMP PUTIN

अमेरिका-रूस परमाणु समझौते के समाप्त होने पर डोनाल्ड ट्रंप ने नयी मजबूत संधि का आह्वान किया (AP)

परमाणु समझौते को बढ़ाना चाहते थे पुतिन, ट्रंप ने ठुकरा दिया प्रस्ताव

ट्रंप ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है, जिसमें दो दशकों से ज्यादा समय तक रणनीतिक परमाणु हथियारों की तैनाती पर रोक लगाने वाली संधि के खत्म होने के बाद इस रोक को आगे बढ़ाने की बात कही गई थी। ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में लिखा, 'न्यू START को बढ़ाने के बजाय... हमें अपने न्यूक्लियर एक्सपर्ट्स से एक नई, बेहतर और मॉडर्न ट्रीटी पर काम करवाना चाहिए जो भविष्य में लंबे समय तक चल सके।'

End of Feed