पुतिन पहुंचे चीन, जिनपिंग ने किया जोरदार स्वागत, ट्रंप के जाते ही दिखी पुरानी जुगलबंदी

पुतिन मंगलवार और बुधवार को चीन में रहेंगे। इस दौरान दोनों नेता आर्थिक सहयोग, ऊर्जा साझेदारी, अंतरराष्ट्रीय मुद्दों और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे।

Putin China Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन पहुंच गए हैं। उनकी यह यात्रा तब हो रही है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की चीन यात्रा को एक सप्ताह भी नहीं हुआ है। यहां चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उनका जोरदार स्वागत किया। दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब वैश्विक राजनीति में अमेरिका, चीन और रूस के बीच शक्ति संतुलन को लेकर नई हलचल दिखाई दे रही है। पुतिन मंगलवार और बुधवार को चीन में रहेंगे। इस दौरान दोनों नेता आर्थिक सहयोग, ऊर्जा साझेदारी, अंतरराष्ट्रीय मुद्दों और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे। क्रेमलिन के मुताबिक, वार्ता में वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर रहेगा।

Putin in China

चीन पहुंचे पुतिन

चीन-रूस मैत्री संधि की 25वीं वर्षगांठ

यह यात्रा 2001 में हस्ताक्षरित चीन-रूस मैत्री संधि की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर हो रही है। पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के रिश्ते लगातार मजबूत हुए हैं, खासकर 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद। पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बीच चीन रूस का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बनकर उभरा है। साथ ही चीन रूसी तेल और गैस का सबसे बड़ा खरीदार भी बन गया है।

End of Feed