बांग्लादेश में हिंसा से हालात बेकाबू! हसीना के गृह नगर गोपालगंज में भीड़ का 'तांडव', सांसद का घर फूंका, ग्रामीण बैंक में लगाई आग

बांग्लादेश में हिंसा का यह दौर शेख हसीना की स्वदेस वापसी की घोषणा के बाद हो रहा है। 5 अगस्त 2024 को भारत में शरण लेने वाली हसीना ने कहा है कि वह दिसंबर में बांग्लादेश लौटेंगी। इसके लिए उन्होंने तारिक रहमाम सरकार से अपना पासपोर्ट एवं राष्ट्रीय पहचान संख्या जारी करने की मांग की है।

Bangladesh violence: बांग्लादेश में हिंसा तेज होती जा रही है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के गृह नगर गोपालगंज जिले में तनाव गुरुवार को और बढ़ गया। 'ढाका ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के मुताबिक यहां गुरुवार को गुस्साई भीड़ ने गोपालगंज-1 सीट के सांसद सेलिमुज्जमान सेलिम के काशियानी इलाके में स्थित आवास पर हमला कर उसे आग के हवाले कर दिया। आरोप है कि सांसद के घर पर हमला अवामी लीग के कार्यकर्ताओं ने किया। बांग्लादेश में हाल की हिंसा में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। उपद्रवियों ने 11 वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

Bangladesh violence

बांग्लादेश में भारी पैमाने पर हो रही है हिंसा।

हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की बात कही है

गौरतलब है कि बांग्लादेश में हिंसा का यह दौर शेख हसीना की स्वदेस वापसी की घोषणा के बाद हो रहा है। 5 अगस्त 2024 को भारत में शरण लेने वाली हसीना ने कहा है कि वह दिसंबर में बांग्लादेश लौटेंगी। इसके लिए उन्होंने तारिक रहमाम सरकार से अपना पासपोर्ट एवं राष्ट्रीय पहचान संख्या जारी करने की मांग की है। रहमान सरकार इसके लिए तैयार नहीं है। वह भारत सरकार से उनका प्रत्यर्पण चाहती है। हसीना की वापसी को लेकर बांग्लादेश में तनाव बढ़ गया है। अवामी लीग के कार्यकर्ता सड़कों पर रहमान सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

End of Feed