तमिलनाडु विधानसभा में TVK ने साबित किया अपना बहुमत, 144 विधायकों ने किया प्रस्ताव का समर्थन

दूसरे धड़े की अगुवाई करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के महासचिव के पलानीस्वामी ने अपने विधायकों से टीवीके का समर्थन न करने के लिए कहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता ए कृष्णमूर्ति ने कहा है कि व्हिप का उल्लंघन करने वाले विधायक को पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा।

Tamil Nadu floor test : तमिलनाडु विधानसभा में टीवीके प्रमुख विजय ने बुधवार को अपना बहुमत साबित कर दिया। तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने टीवीके के जीत की घोषणा की। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के विश्वास प्रस्ताव को 144 विधायकों का समर्थन मिला जबकि विश्वास प्रस्ताव का 22 विधायकों ने विरोध किया और 5 अन्य तटस्थ रहे। अन्नाद्रमुख के बागी धड़े ने भी विधानसभा में उनका समर्थन किया। हालांकि, दूसरे धड़े की अगुवाई करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के महासचिव के पलानीस्वामी ने अपने विधायकों से टीवीके का समर्थन न करने के लिए कहा था।

tamilnadu

तमिलनाडु विधानसभा।

पलानीस्वामी के खिलाफ 30 विधायकों की बगावत

पलानीस्वामी के खिलाफ विधायकों के एक बड़े समूह ने मंगलवार को बगावत कर दी और उन पर प्रतिद्वंद्वी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के साथ पर्दे के पीछे से गठबंधन की कोशिश करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही इस गुट ने अभिनेता से नेता बने विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार को अपना खुला समर्थन देने की घोषणा कर दी है। टीवीके सरकार बुधवार को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेगी। अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता एस.पी. वेलुमणि और सी.वे. षणमुगम के नेतृत्व में लगभग 30 विधायकों के बागी गुट में होने की संभावना है।

End of Feed