America Mystery Weapon: अमेरिका द्वारा एक चौंकाने वाले मिलिट्री ऑपरेशन में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया गया। अब इसके कुछ दिनों बाद फिर से वो ही सवाल आखिर उस दिन हुआ क्या था? हालांकि, अब उसकी डिटेल्स सामने आने लगी हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने शनिवार को X पर एक अन्य अकाउंट पर दी गई कुछ जानकारियों को साझा किया और लोगों से उन्हें पढ़ने को कहा। तो उस पोस्ट में बताया गया कि अमेरिका ने एक शक्तिशाली रहस्यमयी हथियार का इस्तेमाल किया, जिसने 'वेनेजुएला के सैनिकों को घुटनों पर ला दिया, उनकी नाक से खून बह रहा था' और वे खून की उल्टी कर रहे थे।
अमेरिका का मिस्ट्री हथियार का ऑपरेशन
एक चौंकाने वाले इंटरव्यू में, हमले के समय वेनेजुएला में तैनात गार्ड ने बताया कि कैसे अमेरिकी सेना ने एक भी सैनिक खोए बिना सैकड़ों लड़ाकों को खत्म कर दिया। बताया कि अमेरिकी सैनिकों ने ऐसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया था जो उसने पहले कभी नहीं देखी या सुनी थी।
गार्ड ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया, 'हम पहरा दे रहे थे, लेकिन अचानक बिना किसी वजह के हमारे सारे रडार सिस्टम बंद हो गए। इसके बाद हमने ड्रोन देखे, बहुत सारे ड्रोन, जो हमारी पोजीशन के ऊपर उड़ रहे थे। हमें समझ नहीं आया कि क्या करें।' उन्होंने बताया कि कुछ ही देर बाद, कुछ हेलीकॉप्टर दिखाई दिए, उसकी गिनती के हिसाब से मुश्किल से आठ, जिन्होंने उस इलाके में करीब 20 अमेरिकी सैनिकों को उतारा।
'वे टेक्नोलॉजी के मामले में बहुत एडवांस्ड थे...'
उन्होंने बताया कि कैसे कुछ लोग बंदूकों से कहीं ज्यादा पावरफुल चीज लेकर आए थे, जिसे उन्होंने 'रहस्यमयी हथियार' कहा। गार्ड ने याद करते हुए कहा, 'वे टेक्नोलॉजी के मामले में बहुत एडवांस्ड थे। वे ऐसे नहीं दिखते थे जिनसे हमने पहले कभी लड़ाई की हो।' इसके बाद जो हुआ वह एक 'नरसंहार' था।
'जो आप कर रहे हैं उसे रोकें और इसे पढ़ें...'
उन्होंने कहा, 'हम सैकड़ों थे, लेकिन हमारे पास कोई मौका नहीं था।' उन्होंने आगे कहा, 'वे इतनी सटीकता और तेजी से गोली चला रहे थे - ऐसा लग रहा था जैसे हर सैनिक हर मिनट 300 राउंड फायर कर रहा हो।' गार्ड ने बताया कि वह हथियार आज भी उन्हें डराता है। चश्मदीद की यह बात आखिरकार प्रेस सेक्रेटरी लेविट ने इस कैप्शन के साथ शेयर की: 'जो आप कर रहे हैं उसे रोकें और इसे पढ़ें...'
