'मैं दोषी नहीं, अब भी वेनेजुएला का राष्ट्रपति...' मादुरो ने सभी आरोपों को किया खारिज, अमेरिकी कोर्ट में खुद को बताया बेगुनाह

अमेरिकी कोर्ट में खुद को बेगुनाह बताते हुए, मादुरो ने जज से कहा, 'मुझे पकड़ा गया था,' जब वह ड्रग तस्करी के आरोपों में पहली बार कोर्ट में पेश हुए, और कहा,'मैं एक शरीफ़ आदमी हूँ, अपने देश का राष्ट्रपति हूँ।'

वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने सोमवार को न्यूयॉर्क की एक फेडरल कोर्ट में नार्को-टेररिज्म सहित कई आरोपों में खुद को निर्दोष बताया। कुछ दिन पहले ही उन्हें कराकस में उनके राष्ट्रपति भवन से नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया गया था, जिससे पूरी दुनिया में हलचल मच गई थी।अमेरिकी कोर्ट में खुद को बेगुनाह बताते हुए, मादुरो ने जज से कहा, 'मुझे पकड़ा गया था,' जब वह ड्रग तस्करी के आरोपों में पहली बार कोर्ट में पेश हुए, और कहा, 'मैं एक शरीफ आदमी हूँ, अपने देश का राष्ट्रपति हूँ।'

Nicolas Maduro

मादुरो ने सभी आरोपों को किया खारिज (फाइल फोटो:canva)

जब मादुरो से दोबारा पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'मैं बेगुनाह हूं। यहां बताई गई किसी भी चीज़ के लिए मैं दोषी नहीं हूं।' मादुरो की पत्नी, सीलिया फ्लोरेस, जिन्हें हटाए गए राष्ट्रपति के साथ अमेरिका ले जाया गया था, उन्होंने वेनेजुएला की फर्स्ट लेडी होने का दावा करते हुए खुद को बेगुनाह बताया।

End of Feed