वेनेजुएला भूकंप पर राष्ट्रपति ट्रंप अलर्ट, बोले- 'शुरुआती रिपोर्टें अच्छी नहीं, अमेरिकी एजेंसियां तेजी से कार्रवाई को तैयार'

US Aid to Venezuela: वेनेजुएला में आए सदी के सबसे भीषण भूकंप पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान आया है। ट्रंप ने इसे विनाशकारी बताते हुए सभी अमेरिकी एजेंसियों को तुरंत मदद के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

Donald Trump Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के विनाशकारी डबल भूकंप से मची तबाही के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी मदद का हाथ आगे बढ़ा है। संयुक्त राज्य अमेरिका (U.S.A.) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस भीषण आपदा पर संज्ञान लेते हुए वेनेजुएला को हर संभव और त्वरित सहायता देने का एलान किया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि संकट की इस घड़ी में अमेरिका अपने साथी देश के साथ मजबूती से खड़ा है।

वेनेजुएला भूकंप पर राष्ट्रपति ट्रंप अलर्ट, बोले- 'शुरुआती रिपोर्टें अच्छी नहीं, अमेरिकी एजेंसियां तेजी से कार्रवाई को तैयार'

वेनेजुएला भूकंप पर राष्ट्रपति ट्रंप अलर्ट, बोले- 'शुरुआती रिपोर्टें अच्छी नहीं, अमेरिकी एजेंसियां तेजी से कार्रवाई को तैयार' (AP)

शुरुआती रिपोर्ट बिल्कुल अच्छी नहीं- राष्ट्रपति ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आधिकारिक बयान में वेनेजुएला में जमीनी हालात को बेहद चिंताजनक बताया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'अभी-अभी वेनेजुएला के महान लोगों को प्रभावित करने वाले दो बड़े भूकंप पैमाने में बेहद विशाल हैं और इनके कारण विनाशकारी संख्या में मौतें हुई हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका सहायता के लिए पूरी तरह तैयार, इच्छुक और सक्षम है! मैंने हमारी सरकार की सभी एजेंसियों को तेजी से कदम उठाने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। हम अपने नए और महान दोस्तों के लिए वहां मौजूद रहेंगे। शुरुआती रिपोर्ट बिल्कुल भी अच्छी नहीं हैं!!!'

End of Feed