हाल-ए-अमेरिकाः कार के पीछे अश्वेत बच्चे को सुसू करते देखा तो कर लिया गिरफ्तार, वकील बोले- यह बस मूर्खता है

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 15, 2023, 10:37 AM IST

बच्चे के वकील कार्लोस मूरे ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि किसी श्वेत बच्चे को ऐसी ही परिस्थितियों में गिरफ्तार किया जाता।

दुनिया भर में मानवाधिकारों के मुद्दे उठाने वाले अमेरिका में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसमें 10 साल के अश्वेत बच्चे को महज इसलिए सजा सुनायी गयी है कि उसने अपनी मां की कार के पीछे पेशाब किया था।

usa streets

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

मिसीसिपी में ‘टाटे काउंटी यूथ कोर्ट’ के न्यायाधीश रस्टी हैरलॉ ने बच्चे को तीन महीने तक हर माह एक बार प्रोबेशन अधिकारी के समक्ष पेश होने और दिवंगत बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबी ब्रायंट पर दो पृष्ठों की एक रिपोर्ट लिखने की सजा सुनायी है।

End of Feed