'सीजफायर वार्ता रोकने के लिए ईरानी नेताओं को मारना चाहता है इजरायल'...अमेरिका ने खुद ईरान को दी खुफिया चेतावनी

Israeli assassination plot: अमेरिका ने खाड़ी देशों के जरिए ईरान को गुप्त चेतावनी भेजी थी कि इजरायल उसके विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ की हत्या की साजिश रच रहा है, शांति वार्ता तोड़ने के लिए।

US warned Iran: अमेरिका और इजरायल के बीच ईरान को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान का एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' और 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को डर था कि इजरायल अप्रैल से शुरू हुई नाजुक सीजफायर (युद्धविराम) वार्ता को नाकाम करने के लिए ईरान के शीर्ष नेताओं की हत्या की साजिश रच रहा है। इस खतरे को देखते हुए अमेरिका ने खुद मध्य-पूर्व (Middle East) के देशों के जरिए ईरान को इस इजरायली साजिश के खिलाफ अलर्ट भेजा था।

'सीजफायर वार्ता रोकने के लिए ईरानी नेताओं को मारना चाहता है इजरायल'...अमेरिका ने खुद ईरान को दी खुफिया चेतावनी

'सीजफायर वार्ता रोकने के लिए ईरानी नेताओं को मारना चाहता है इजरायल'...अमेरिका ने खुद ईरान को दी खुफिया चेतावनी (AP)

इस कथित साजिश के केंद्र में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Abbas Araghchi) और संसद अध्यक्ष (Speaker) मोहम्मद बगेर गालिबफ (Mohammad Bagher Ghalibaf) थे, जो अमेरिका के साथ शांति वार्ता में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

End of Feed