वैश्विक तेल संकट के बीच अमेरिका के कड़े तेवर: रूस और ईरान को तेल बिक्री पर अब नहीं मिलेगी कोई छूट, वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका अब रूस और ईरान के तेल आयात पर कोई छूट नहीं देगा। ईरान के तेल कुएं बंद होने की कगार पर।

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के हालिया बयान ने वैश्विक ऊर्जा बाजार और कूटनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। बेसेंट ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका अब ईरान और रूस के तेल आयात पर दी गई किसी भी प्रकार की छूट (Waivers) को आगे नहीं बढ़ाएगा। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति पहले से ही संकट में है।

Scott Bessent Oil Waivers iran russia

दो दिनों में बंद करने पड़ सकते हैं तेल के कुएं

ईरानी तेल पर कोई रियायत नहीं

एसोसिएटेड प्रेस (AP) को दिए एक इंटरव्यू में वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कड़े शब्दों में कहा कि ईरानी तेल के लिए एकमुश्त छूट के नवीनीकरण का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने बताया कि अमेरिकी नाकेबंदी (Blockade) के कारण ईरान से तेल बाहर नहीं निकल पा रहा है। बेसेंट ने अनुमान जताया है कि अगले दो-तीन दिनों में ईरान को अपने उत्पादन कुओं को बंद करना शुरू करना पड़ सकता है, जो उनके तेल क्षेत्रों के लिए तकनीकी और आर्थिक रूप से बेहद नुकसानदेह साबित होगा।

End of Feed