अमेरिकी मिसाइल से ही तबाह हुआ था ईरानी स्कूल? न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में नए खुलासे

न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि वेरिफाइड फुटेज और सैटेलाइट डेटा से पता चलता है कि US की टॉमहॉक मिसाइल ही संभवत: ईरानी स्कूल पर हमले के लिए जिम्मेदार है।

Iran School Strike: अमेरिका-इजराइल ने जबईरान के खिलाफ ऑपरेशन एपिक फ्यूरी शुरू किया और मिसाइल हमले किए तो ईरान के एक स्कूल भी इसकी जद में आ गया। इस हमले में 175 लोग मारे गए, जिसमें से ज्यादातर स्कूली छात्र थे। इस हमले के बाद ईरान ने दावा किया कि ये बच्चे अमेरिकी हमले में मारे गए, वहीं अमेरिका का दावा है कि ईरानी हमले में इनकी मौत हुई है। अब न्यूयॉर्क टाइम्स ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है।

iran school us missile

पेंटागन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिखाया गया ऑपरेशन एपिक फ्यूरी का नक्शा (फोटो- AP)

अमेरिका सेना की थी मिसाइल

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल ही में जारी एक वीडियो से इस बात के और सबूत मिले हैं कि एक अमेरिकी मिसाइल संभवतः ईरान के एक प्राथमिक विद्यालय के पास गिरी, जहां हमले में 175 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल बताए गए हैं। रविवार को ईरान की अर्ध-सरकारी मेहर न्यूज एजेंसी द्वारा जारी किए गए इस वीडियो को द न्यूयॉर्क टाइम्स ने सत्यापित किया है। वीडियो में 28 फरवरी को मिनाब शहर में स्कूल के पास स्थित एक नौसैनिक अड्डे पर टॉमहॉक क्रूज मिसाइल को गिरते हुए दिखाया गया है। इस संघर्ष में टॉमहॉक मिसाइल का इस्तेमाल केवल अमेरिकी सेना ही करती है। द न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा जुटाए गए सबूतों-जिनमें सैटेलाइट तस्वीरें, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य सत्यापित वीडियो शामिल हैं- से संकेत मिलता है कि शजराह तय्येबेह प्राथमिक विद्यालय की इमारत एक सटीक हमले में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह हमला उसी समय हुआ जब पास के नौसैनिक अड्डे पर भी हमले किए गए थे। यह अड्डा इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के नियंत्रण में है।

End of Feed