US Debt Limit: अमेरिकी सीनेट में कर्ज सीमा बढ़ाने संबंधी बिल पास, 'राहत की सांस ले सकता है अमेरिका'

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 2, 2023, 10:30 AM IST

US Debt Limit: अमेरिकी सीनेट ने देश को देन-दारियों में चूक से बचाने के लिए कर्ज सीमा बढ़ाने संबंधी बिल पास कर दिया। अब इसे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के पास हस्ताक्षर करने के लिए भेजा गया है।

वॉशिंगटन: अमेरिकी सीनेट ने देश को देन-दारियों में चूक से बचाने के लिए ऋण सीमा (Debt Limit) बढ़ाने संबंधी विधेयक बृहस्पतिवार देर रात पारित किया। इसे अब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के पास हस्ताक्षर करने के लिए भेजा गया है।

US Debt Limit bill,  US senate, Joe biden, US debt ceiling bill

अमेरिकी सीनेट में ऋण सीमा बिल पास

बाइडन और प्रतिनिधिसभा के अध्यक्ष केविन मैकार्थी के बीच जिस समझौता पैकेज पर सहमति बनी है, उससे रिपब्लिकन और डेमोक्रेट सांसद दोनों ही पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। द्विदलीय मतदान में 36 के मुकाबले 63 मतों से सीनेट ने विधेयक को पारित किया।

End of Feed