अमेरिका में 'स्टूडेंट वीजा' फिर से शुरू, ट्रंप सरकार ने रखी शर्त- दिखाना होगा सोशल मीडिया अकाउंट

पिछले महीने, अमेरिका ने संकेत दिया था कि स्टूडेंट वीजा इंटरव्यू पर लगी रोक जल्द से जल्द खत्म हो सकती है। इसके साथ ही आवेदकों को वीजा आवेदन प्रक्रिया जारी रखने के साथ-साथ नियमित सेवाओं की बहाली की जानकारी के लिए बार-बार जांच करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया था।

US Resumes Visas For Foreign Students: अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की है कि वह विदेशी छात्रों के लिए वीजा आवेदन की प्रक्रिया फिर से शुरू करेगा। इसी के साथ विभाग ने शर्त रखी है कि आवेदकों को सरकारी समीक्षा के लिए अपने 'सोशल मीडिया अकाउंट्स' सार्वजनिक करने होंगे। अमेरिकी विदेश विभाग ने बुधवार को बयान में कहा कि नए दिशा-निर्देशों के तहत, हम एफ, एम और जे गैर-प्रवासी वर्गों में आने वाले सभी छात्र और एक्सचेंज विजिटर आवेदकों की व्यापक और गहन जांच करेंगे, जिसमें उनकी ऑनलाइन उपस्थिति (सोशल मीडिया गतिविधियां) भी शामिल होगी। इस जांच को सुविधाजनक बनाने के लिए, एफ, एम और जे गैर-अप्रवासी वीजा के सभी आवेदकों को अपने सभी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर प्राइवेसी सेटिंग को 'सार्वजनिक' करने का निर्देश दिया जाएगा।

Visa USA

विदेशी छात्रों के लिए वीजा आवेदन की प्रक्रिया फिर से शुरू

अमेरिकी वीजा विशेषाधिकार है, अधिकार नहीं

विदेश विभाग के अनुसार, अमेरिका और उसके नागरिकों की सुरक्षा करना उसकी प्रतिबद्धता है, जिसे वीजा प्रक्रिया के जरिए राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा के सर्वोच्च मानकों को बनाए रखते हुए सुनिश्चित किया गया है। विभाग ने यह भी कहा कि अमेरिकी वीजा विशेषाधिकार है, अधिकार नहीं। अमेरिकी विदेश विभाग के बयान में कहा गया है, हम अपने वीजा स्क्रीनिंग और जांच में सभी उपलब्ध जानकारी का इस्तेमाल उन वीजा आवेदकों की पहचान के लिए करते हैं, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश के लिए अयोग्य हैं। इनमें वह भी शामिल हैं, जो अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हैं।

End of Feed