US Presidential Election: कमला हैरिस बोलीं- ट्रंप धोखेबाज, जालसाज और महिलाओं संग दुर्व्यवहार करने वाले

कमला हैरिस ने विलमिंगटन, डेलावेयर में जोरदार तरीके से अपनी बात रखी। इस दौरान राष्ट्रपति जो बाइडेन फोन पर शामिल हुए, जहां वे कोविड-19 संक्रमण से उबर रहे हैं।

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने सोमवार को अपने राष्ट्रपति अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप पर व्यक्तिगत हमला करते हुए उन्हें धोखेबाज, जालसाज और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाला इंसान बताया। हैरिस ने कहा कि उनका दृष्टिकोण भविष्य पर केंद्रित है जबकि ट्रंप का अतीत पर।

US Presidential Election

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दिलचस्प मुकाबला

हैरिस ने बाइडेन के स्टाफ को ही अपने अभियान में लगाया है। बाइडेन ने भी अपने स्टाफ से हैरिस के लिए दिल से काम करने की अपील की।

End of Feed