'जरूरत पड़ी तो आज रात फिर बरसाएंगे बम', ईरान पर फिर हमले की तैयारी में ट्रंप, बोले- हम पूरी तरह तैयार

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में घोषित संघर्षविराम लगभग टूटता नजर आ रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है।

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हालात फिर से गंभीर हो गए हैं। समुद्री सुरक्षा के लिहाज से बिगड़े हालातों के बीच होर्मुज स्ट्रेट में सैकड़ों जहाज अभी भी फंसे हुए हैं, इन सबके बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकी दी है। ईरान के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका जल्द ही नए सैन्य हमले कर सकता है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ और हमलों की तैयारी कर रहा है और जरूरत पड़ी तो हम आज ही फिर से कार्रवाई की जाएगी।

Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी धमकी।

तुर्किये की राजधानी अंकारा में नाटो शिखर सम्मेलन के इतर पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि हमने बीती रात उन पर बहुत कड़ा प्रहार किया था और संभव है कि आज रात भी हम फिर से जोरदार हमला करें।

End of Feed