ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, 'पिकैक्स माउंटेन' परमाणु ठिकाने को तबाह करने की दी धमकी, बोले- जल्द करेंगे हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अमेरिका जल्द ही ईरान के बेहद सुरक्षित और भूमिगत परमाणु ठिकाने 'पिकैक्स माउंटेन' पर हमला कर सकता है।

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव और भू-राजनीतिक तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को चेतावनी देते हुए कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका बहुत जल्द ईरान के बेहद मजबूत और भूमिगत परमाणु ठिकाने 'पिकैक्स माउंटेन' को निशाना बना सकता है। वाशिंगटन द्वारा हाल ही में ईरानी सैन्य ठिकानों पर किए गए हवाई हमलों के कुछ ही दिनों बाद ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने यह तीखा बयान दिया है।

Trump

ओवल ऑफिस से डोनाल्‍ड ट्रम्‍प का ऐलान

"हमने 5 महीने में ईरान को परमाणु बम बनाने से रोका"

ओवल ऑफिस में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के खिलाफ चलाए जा रहे महीनों लंबे अमेरिकी सैन्य अभियान का बचाव किया। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना था। उन्होंने कहा कि हमें इस अभियान में अब पांच महीने हो चुके हैं। और आप जानते हैं कि हमने इन पांच महीनों में क्या किया? वे अब परमाणु हथियार हासिल नहीं कर पाएंगे। यदि उनके पास परमाणु हथियार होता, तो आप शायद यहां बहुत लंबे समय तक नहीं खड़े रह पाते।

End of Feed