वाशिंगटन का सम्मान नहीं करेंगे तो सफल होने की संभावना कम...ट्रंप ने नवनिर्वाचित मेयर ममदानी के संबोधन को बहुत गुस्से वाला बताया

ट्रंप ने आगे कहा कि वह ममदानी को सफल नहीं बनाना चाहते, लेकिन मैं शहर को सफल बनाना चाहता हूं, और देखते हैं क्या होता है।' ट्रंप ने कहा कि ममदानी को हमसे संपर्क करना चाहिए।' अपने तीखे भाषण में, ममदानी ने ट्रंप को चुनौती दी और राजनीतिक वंशवाद के पतन का आह्वान किया।

Donald Trump on NYC Mayor-elect Zohran Mamdani: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव की रात न्यूयॉर्क शहर के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी के विजय भाषण को 'बेहद गुस्से वाला' भाषण करार दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी शुरुआत खराब रही है और अगर वे वाशिंगटन का सम्मान नहीं करते हैं तो उनके सफल होने की कोई संभावना नहीं है।

trump (11)

न्यूयॉर्क सिटी के नवनिर्वाचित मेयर ममदानी के संबोधन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी (AP)

'मुझे ही बहुत सी चीजों को मंजूरी देनी है...'

ट्रंप ने बुधवार को मियामी में फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में ममदानी के विजय भाषण के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'हां, मुझे लगा कि यह बहुत गुस्से वाला भाषण था, निश्चित रूप से मुझ पर गुस्सा था, और मुझे लगता है कि उन्हें मेरे साथ बहुत अच्छा व्यवहार करना चाहिए। आप जानते हैं, मैं ही वह व्यक्ति हूं जिसे उनके सामने आने वाली बहुत सी चीजों को मंजूरी देनी होती है। इसलिए उनकी शुरुआत खराब रही है।'

End of Feed