डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर किए दस्तखत, भारत और चीन पर मंडराया 100% टैरिफ का खतरा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'लिंडसे ओ. ग्राहम रूस और ईरान प्रतिबंध कानून 2026' पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस कानून से राष्ट्रपति को रूसी तेल व गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार मिल गया है, जिसका असर भारत और चीन पर पड़ सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को 'लिंडसे ओ. ग्राहम रूस और ईरान प्रतिबंध अधिनियम 2026' (Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran Act of 2026) पर हस्ताक्षर कर इसे कानून का रूप दे दिया है। व्हाइट हाउस द्वारा जारी बयान के अनुसार, यह नया कानून रूस पर मौजूदा वैधानिक प्रतिबंधों, टैरिफ और पाबंदियों का विस्तार करता है तथा ईरान पर लगे प्रतिबंधों को अगले 5 वर्षों के लिए बढ़ाता है। इस कानून के बनने से अमेरिकी राष्ट्रपति को उन देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार मिल गया है जो रूस से कच्चा तेल या प्राकृतिक गैस खरीदते हैं या प्रतिबंधों का उल्लंघन करने में उसकी मदद करते हैं।

Donald Trump Russia Sanctions Law

ट्रंप ने 'लिंडसे ओ. ग्राहम कानून 2026' को दी मंजूरी (फाइल फोटो)

क्या है 'लिंडसे ओ. ग्राहम कानून 2026'

यह विधेयक अगस्त में अमेरिकी सीनेट में 86-11 के भारी बहुमत से पारित हुआ था। इसके बाद इस हफ्ते की शुरुआत में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (प्रतिनिधि सभा) ने इसे 262-159 वोटों से मंजूरी देकर राष्ट्रपति के पास भेजा था। इस कानून का नाम रिपब्लिकन पार्टी के दिवंगत सीनेटर लिंडसे ग्राहम के नाम पर रखा गया है, जो इस विधेयक के प्रमुख समर्थक थे।

End of Feed