'भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा': ट्रंप ने जेलेंस्की से मीटिंग के दौरान अपना दावा दोहराया

प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की के साथ बाइलेटरल लंच के दौरान यह दावा दोहराया कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा। ट्रंप ने कहा कि मैं इस बात से खुश नहीं था कि भारत तेल खरीद रहा है। लेकिन मोदी ने मुझे भरोसा दिलाया कि वे रूस से तेल नहीं खरीदेंगे। यह एक बड़ा कदम है।

Donald Trump: यूनाइटेड स्टेट्स के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन में युद्ध के बारे में जरूरी हथियारों पर बातचीत करने के लिए शुक्रवार को अपने यूक्रेनी काउंटरपार्ट वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। जेलेंस्की के साथ बाइलेटरल लंच के दौरान, ट्रंप ने यह दावा दोहराया कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'खैर, भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा।' बता दें कि यह दावा उन्होंने पहले भी किया था।

trump (9)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के रूस से तेल लेने को लेकर दिया बयान। Photo- PTI

पीएम मोदी ने दिलाया भरोसा...

ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भरोसा दिया है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा। ट्रंप ने कहा, 'मैं इस बात से खुश नहीं था कि भारत तेल खरीद रहा है। और उन्होंने (मोदी) आज मुझे भरोसा दिलाया कि वे रूस से तेल नहीं खरीदेंगे। यह एक बड़ा कदम है।'

End of Feed