अमेरिका ने घटाया भारत पर से टैरिफ, 25% से घटाकर 18 किया; पीएम मोदी से वार्ता के बाद ट्रंप का एलान

प्रधानमंत्री मोदी के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति बनी है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और भारत एक व्यापार समझौते पर सहमत हुए हैं जिसके तहत अमेरिका पारस्परिक शुल्क में कमी करेगा, इसे 25% से घटाकर 18% कर देगा।

भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पीएम मोदी से बात के बाद अमेरिका ने भारत पर लगाए गए पारस्परिक टैरिफ को घटा दिया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में ये घोषणा की है। ट्रंप ने अपने पोस्ट में पीएम मोदी को बहुत अच्छा दोस्त बताया। पीएम मोदी ने भी इस वार्ता को लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने टैरिफ कम करने को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप का आभार जताया।

modi trump

Prime Minister Narendra Modi with former US President Donald Trump (File Photo)

ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने दी पीएम मोदी से वार्ता की जानकारी

पीएम मोदी से वार्ता के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। वे मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं। हमने व्यापार और रूस व यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त करने सहित कई विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने रूसी तेल खरीद बंद करने और संयुक्त राज्य अमेरिका और संभवतः वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदने पर सहमत हुए। इससे यूक्रेन में चल रहे युद्ध को समाप्त करने में मदद मिलेगी,जिसमें हर हफ्ते हजारों लोग मारे जा रहे हैं।

ट्रंप ने किया पोस्ट

टैरिफ में कमी

ट्रंप ने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रति मित्रता और सम्मान के कारण और उनके अनुरोध पर तत्काल प्रभाव से,हमने संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति व्यक्त की,जिसके तहत संयुक्त राज्य अमेरिका पारस्परिक शुल्क को 25% से घटाकर 18% कर देगा। वे भी संयुक्त राज्य अमेरिका के विरुद्ध अपने शुल्क और गैर-शुल्क बाधाओं को शून्य तक कम करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

End of Feed