टूथपिक की तरह बह गईं इमारतें... नेपाल में तबाही पर बोले डोनाल्ड ट्रंप- US हर मदद के लिए तैयार; 90 अमेरिकी नागरिक लापता

Nepal Flash Flood: नेपाल के रसुवा जिले में आई भीषण बाढ़ पर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गहरा दुख जताया है। अमेरिका ने नेपाल को हर संभव मदद की पेशकश करते हुए 5 लाख डॉलर की आपातकालीन सहायता की घोषणा की है।

Trump On Nepal Flash Flood: नेपाल के रसुवा जिले में भीषण फ्लैश फ्लड और मलबे के सैलाब के कारण मची भयानक तबाही पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया आई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने नेपाल के नेतृत्व से बात की है और उन्हें जिस भी तरह की मदद की आवश्यकता होगी, अमेरिका वह देने के लिए पूरी तरह तैयार है। वाशिंगटन में एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने नेपाल में आई इस आपदा को अभूतपूर्व करार दिया।

Donald Trump Nepal Flood Statement

नेपाल जलप्रलय पर अमेरिका का बड़ा ऐलान (फाइल फोटो)

"पानी और मलबे का ऐसा रूप पहले कभी नहीं देखा"

नेपाल में हुई तबाही का खौफनाक मंजर बयां करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, हमने नेपाल सरकार से संपर्क किया है और उन्हें जो भी मदद चाहिए, उसकी पेशकश की है। नेपाल के साथ हमारे बेहद अच्छे संबंध हैं। यह कोई मामूली आपदा नहीं थी- यह कीचड़ और पानी का ऐसा खौफनाक मिश्रण था, जैसा किसी ने पहले कभी नहीं देखा। बड़ी-बड़ी मजबूत इमारतें ऐसे बह गईं जैसे कि वे टूथपिक हों। यह बेहद भयानक घटना है। हम सहायता सामग्री भेज रहे हैं और हमने वहां के नेतृत्व को बता दिया है कि उन्हें जो भी चाहिए, हम उपलब्ध कराएंगे।

End of Feed