'मैं NATO से बाहर निकलने पर गंभीरता से कर रहा हूं विचार...' अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक इंटरव्यू में किया खुलासा

Trump interview: अमेरिकी राष्ट्रपति ने NATO गठबंधन को 'कागजी शेर' करार दिया और कहा कि इस रक्षा संधि से अमेरिका को हटाना अब 'पुनर्विचार से परे' है।

Trump interview: अमेरिकी राष्ट्रपति ने 'द टेलीग्राफ' (The Telegraph) से एक इंटरव्यू में कहा कि यह गठबंधन एक 'कागजी शेर' है और दावा किया कि UK के पास तो नौसेना भी नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप ने 'द टेलीग्राफ' को बताया कि वह NATO से अमेरिका को बाहर निकालने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं, क्योंकि ईरान के खिलाफ उनकी जंग में NATO ने उनका साथ नहीं दिया।

US President Donald Trump interview

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप (फाइल फोटो:facebook)

यह अब तक का सबसे मजबूत संकेत है कि व्हाइट हाउस अब यूरोप को एक भरोसेमंद रक्षा सहयोगी नहीं मानता, क्योंकि सहयोगियों ने ट्रंप की उस मांग को ठुकरा दिया है जिसमें उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के लिए युद्धपोत भेजने को कहा था।

End of Feed