'अब 10 नहीं 15 % होगा वर्ल्डवाइड टैरिफ'; सुप्रीम कोर्ट के फैसले से झल्लाये ट्रंप ने किया पांच फीसदी का इजाफा

वैश्विक स्तर पर बेललाइन लेवी लगाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने 24 घंटे में दूसरी बार पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। वर्ल्डवाइड टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराज अमेरिकी राष्ट्रपति ने वर्ल्डवाइड टैरिफ को 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 कर दिया है। उन्होंने साफ कहा कि वे रुकेंगे नहीं। कई देश दशकों से अमेरिका का आर्थिक रूप से फायदा उठाते रहे हैं और अब इस स्थिति को बदला जाएगा।

वर्ल्डवाइड टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से झल्लाये अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में सर्वोच्च न्यायालय की आलोचना करते हुए इसका एलान किया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय बेतुका, खराब तरीके से लिखा गया और एंटी-अमेरिकन है।

डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि कई महीनों तक गहन विचार-विमर्श के बाद वह यह घोषणा कर रहे हैं कि तत्काल प्रभाव से दुनियाभर के देशों पर लागू 10 प्रतिशत वर्ल्डवाइड टैरिफ को बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि कई देश दशकों से अमेरिका का आर्थिक रूप से फायदा उठाते रहे हैं और अब इस स्थिति को बदला जाएगा।

End of Feed