ट्रंप रच रहे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा के खिलाफ साजिश? फैला रहे ये झूठ

राष्ट्रपति सप्ताहांत का ज्यादा समय गोल्फ खेलने में बिता रहे हैं। लेकिन साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल ओबामाकेयर का मजाक उड़ाने के लिए भी किया। ट्रंप का गुस्सा ऐसे समय में आ रहा है जब सीनेट डेमोक्रेट्स उन अमेरिकियों के लिए टैक्स क्रेडिट बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं जो अफोर्डेबल केयर एक्ट पर निर्भर हैं।

Donald Trump on Barack Obama: ओबामाकेयर (Obamacare) को खत्म करने की अपनी कोशिश में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक झूठे दावे को बढ़ावा दिया कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ओबामाकेयर से जुड़ी 'रॉयल्टी' के रूप में 40 मिलियन डॉलर कमाए हैं। ट्रंप ने रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ट्रुथ सोशल पर 'WOW!' शीर्षक के साथ यह झूठा दावा साझा किया।

obama

ओबामाकेयर को खत्म करने की अपनी कोशिश में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (AP)

इस काल्पनिक दावे के अनुसार, ओबामा को अफोर्डेबल केयर एक्ट के लिए अपने नाम का इस्तेमाल करने के लिए रॉयल्टी मिल रही है। बता दें कि इसपर ओबामा ने 2010 में हस्ताक्षर करके कानून बनाया थ। हालांकि, इस दावे को प्रचारित होने के बाद से बार-बार खारिज किया गया है। 2017 में, इस झूठे दावे को अमेरिकाज लास्ट लाइन ऑफ डिफेंस नामक एक व्यंग्यात्मक वेबसाइट पर छापा गया था, जो फर्जी और भड़काऊ खबरें प्रकाशित करने के लिए पहचानी जाती है।

End of Feed