शांति का नोबेल नहीं मिला तो 'बारात के फूफा' बने डोनाल्ड ट्रंप, नॉर्वे को धमकी देते हुए कहा- हम भूलेंगे नहीं

Donald Trump on Nobel Peace Prize: अमेरिका के राष्ट्रपति ने नॉर्वे द्वारा उन्हें नोबेल शांति का पुरस्कार न दिए जाने पर सिराक्यूज रैली में जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि नोबेल कमेटी के इस फैसले से नोबेल पुरस्कार हमेशा के लिए बदनाम हो गया है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई रोककर 5 करोड़ लोगों की जान बचाई है।

Donald Trump on Nobel Peace Prize: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जब शांति का नोबेल पुरस्कार नहीं मिला, तो वह बारात के उस फूफा की तरह रूठ गए जो लड्डू न मिलने पर पूरे गांव को कोसने लगता है। नॉर्वे द्वारा नोबेल न दिए जाने पर ट्रंप ने शुक्रवार को सिराक्यूज रैली में जमकर भड़ास निकाली और कहा कि नोबेल कमेटी के इस फैसले से नोबेल पुरस्कार हमेशा के लिए बदनाम हो गया है। ट्रंप ने यहां तक दावा कर दिया कि उन्होंने 8 लड़ाइयां रुकवाई हैं, इस हिसाब से वह 8 बार नोबेल प्राइज पाने के हकदार हैं।

Trump AP

डोनाल्ड ट्रंप (फोटो साभार- AP)

'भारत-पाक युद्ध रोक बचाई 5 करोड़ लोगों की जान'

अमेरिका के राष्ट्रपति ने यहां तक भी दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई रोककर 5 करोड़ लोगों की जान बचाई है। रैली में ट्रंप ने कहा, “संयुक्त राज्य अमेरिका को नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए था, जिसका प्रतिनिधित्व मैं आपके राष्ट्रपति के रूप में कर रहा हूं। लेकिन नहीं मिला। और यह नॉर्वे देश पर और उन लोगों पर एक अमिट दाग है, जिन्होंने ऐसा शर्मनाक और शर्मिंदगी भरा फैसला लिया। नोबेल शांति पुरस्कार मुट्ठी भर कट्टरपंथी विचारकों द्वारा हमेशा के लिए बदनाम कर दिया गया है जो लोकतंत्र विरोधी हैं और वास्तव में सभ्यता के दुश्मन हैं। हम नहीं भूलेंगे, नॉर्वे, कि आपने यह पुरस्कार नहीं दिया।”

End of Feed