अगले 30 दिनों तक रूसी तेल खरीद सकता है भारत, US ने दी छूट, दिखने लगा पश्चिम एशिया में युद्ध का असर

अमेरिका ने भारत को अपनी ऊर्जा जरूरतें पूरी करने के लिए रूस से कच्चा तेल खरीदने की छूट दी है। भारत अगले 30 दिनों तक रूस से तेल खरीद सकता है लेकिन इसमें एक शर्त है कि भारत, रूस से उन्हीं टैकरों का तेल खरीदेगा जो पहले से समुद्र में फंसे हुए हैं।

Waiver for India to purchase Russian Oil: ईरान पर अमेरिका एवं इजरायल के हमले के बाद पश्चिम एशिया एवं खाड़ी देशों में संकट गहराया गया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से समुद्री तेल मालवाहक जहाजों की आवाजाही बंद होने से दुनिया भर में कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। ऐसे में अमेरिका ने भारत को अपनी ऊर्जा जरूरतें पूरी करने के लिए रूस से कच्चा तेल खरीदने की छूट दी है। भारत अगले 30 दिनों तक रूस से तेल खरीद सकता है लेकिन इसमें एक शर्त है कि भारत, रूस से उन्हीं टैकरों का तेल खरीदेगा जो पहले से समुद्र में फंसे हुए हैं।

scott bessent

अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट।

भारतीय तेल कंपनियों को 30 दिन की अस्थायी छूट

अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि 'राष्ट्रपति ट्रंप के ऊर्जा एजेंडे की बदौलत तेल एवं गैस का उत्पादन रिकॉर्ड अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। वैश्विक बाजार में यह तेल एवं ऊर्जा निर्बाध गति से पहुंचती रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए वित्त मंत्रालय रूसी तेल खरीदने के लिए भारतीय तेल कंपनियों को 30 दिन की अस्थायी छूट दे रहा है। थोड़े समय के लिए तेल खरीदने का ज्यादा लाभ रूसी सरकार को नहीं होगा। यह छूट केवल उन्हीं तेल टैंकरों के लिए हैं जो पहले से समुद्र में फंसे हुए हैं। भारत, यूएस का महत्वपूर्ण पार्टनर है और हमें उम्मीद है कि भारत जल्द से यूएस से तेल खरीदने में तेजी लाएगा। ईरान ने वैश्विक ऊर्जा को बंधक बनाने की जो कोशिश की है, इस छूट से दबाव कम करने में मदद मिलेगी।'

End of Feed