आसिम मुनीर को ट्रंप ने दे दिया एक और तोहफा...आतंकवादी संगठनों से मिलकर निपटेंगे अमेरिका-पाकिस्तान

अमेरिका ने पाकिस्तान की उन आतंकवादी संगठनों पर काबू पाने में लगातार सफलताओं की सराहना की, जो क्षेत्र और दुनिया की शांति व सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हैं।

US-Pak Cooperation: पाकिस्तान और अमेरिका ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA), इस्लामिक स्टेट-खुरासान और तालिबान सहित प्रमुख आतंकवादी संगठनों से निपटने के लिए द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने पर सहमति व्यक्त की है। अमेरिका द्वारा पाकिस्तान स्थित बीएलए को एक विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किए जाने के एक दिन बाद मंगलवार को इस्लामाबाद में हुई द्विपक्षीय आतंकवाद-रोधी वार्ता के दौरान यह सहमति जताई गई।

Munir Trump

आतंकवाद से मिलकर लड़ेंगे पाकिस्तान-अमेरिका (AP)

आतंकवाद के सभी रूपों से लड़ने पर सहमति

इस बैठक की सह-अध्यक्षता पाकिस्तान के संयुक्त राष्ट्र मामलों के विशेष सचिव नबील मुनीर और अमेरिका के विदेश मंत्रालय में आतंकवाद-रोधी कार्यवाहक समन्वयक ग्रेगरी डी. लोर्जेफो ने की। बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान के अनुसार, दोनों पक्षों ने आतंकवाद के सभी रूपों से लड़ने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को दोहराया। बयान में कहा गया है, दोनों प्रतिनिधिमंडलों ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी, आईएस-खुरासान और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से उत्पन्न खतरों सहित आतंकी खतरों से निपटने के लिए प्रभावी रणनीतियां बनाने के महत्व पर जोर दिया।

End of Feed