फारस की खाड़ी में बढ़ा तनाव: अमेरिकी ड्रोन पोत 'सेलड्रोन' पर कब्जे की कोशिश नाकाम, US सेना ने ईरान की 2 नौकाएं कीं तबाह

US Navy Saildrone Drone Vessel Clash Iran: ईरान की सरकारी मीडिया ने सोमवार को खबर में बताया कि देश के दक्षिणी तट पर स्थित हॉर्मोजगान प्रांत में मछुआरों की दो नावों पर हमला हुआ।

US Military Destroys Iranian Boats Persian Gulf: अमेरिकी सेना ने मंगलवार को कहा कि उसने इस सप्ताह ईरान के तट के पास समुद्री क्षेत्र में एक ड्रोन पोत को कब्जे में लेने की कोशिश कर रही ईरान की दो छोटी नावों पर गोलीबारी कर उन्हें नष्ट कर दिया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने कहा कि ईरान की नावों ने 'अमेरिका के एक मानवरहित सतही पोत पर कब्जा करने की कोशिश की लेकिन सेना की ओर से बलपूर्वक जवाब दिए जाने के बाद उनकी कोशिश नाकाम हो गई।'

फारस की खाड़ी में बढ़ा तनाव: अमेरिकी ड्रोन पोत 'सेलड्रोन' पर कब्जे की कोशिश नाकाम, US सेना ने ईरान की 2 नौकाएं कीं तबाह​

फारस की खाड़ी में बढ़ा तनाव: अमेरिकी ड्रोन पोत 'सेलड्रोन' पर कब्जे की कोशिश नाकाम, US सेना ने ईरान की 2 नौकाएं कीं तबाह (AI- प्रतिकात्मक फोटो)

वहीं, ईरान की सरकारी मीडिया ने सोमवार को खबर में बताया कि देश के दक्षिणी तट पर स्थित हॉर्मोजगान प्रांत में मछुआरों की दो नावों पर हमला हुआ। प्रांतीय अधिकारी के हवाले से बताया गया कि कई मछुआरे लापता हैं।

End of Feed