अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में भारतीय-अमेरिकी नहीं हैं ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के पक्ष में, डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों की ओर रुझान

Indian American Voters Survey: अमेरिका में होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले 'एपीआईएवोट' और 'एएपीआई डेटा' के सर्वेक्षण में बड़ा खुलासा हुआ है।

US Midterm Elections 2026: अमेरिका में होने वाले मध्यावधि चुनावों में भारतीय-अमेरिकी मतदाताओं का रुझान डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों की ओर है। अमेरिका में रहने वाले एशियाई और प्रशांत द्वीपसमूह मूल के समुदायों के बीच किए गए एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है। 'एशियन एंड पैसिफिक आइलैंडर अमेरिकन वोट' (एपीआईएवोट) के सर्वेक्षण में इन समुदायों के लोगों में तीन नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनावों में भाग लेने की प्रबल इच्छा दिखाई दी। इन चुनावों में प्रतिनिधि सभा की 435 और सीनेट की 35 सीट के अलावा कई स्थानीय सरकारी पदों के लिए भी मतदान होगा।

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में भारतीय-अमेरिकी नहीं हैं ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के पक्ष में, डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों की ओर रुझान

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में भारतीय-अमेरिकी नहीं हैं ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के पक्ष में, डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों की ओर रुझान

सर्वेक्षण के मुताबिक, 90 प्रतिशत से अधिक पंजीकृत एशियाई अमेरिकी और प्रशांत द्वीपसमूह (एएपीआई) मतदाता मध्यावधि चुनाव में मतदान करने की योजना बना रहे हैं, हालांकि दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से अपेक्षित स्तर पर उनसे संपर्क नहीं किया गया है। सर्वेक्षण में शामिल 42 प्रतिशत एएपीआई मतदाताओं ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी ने उनसे संपर्क नहीं किया, जबकि 58 प्रतिशत ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ने भी उनसे संपर्क नहीं किया।

End of Feed