ईरान युद्ध को लेकर फोन कॉल पर आपस में भिड़ गए ट्रंप-नेतन्याहू, खफा इजरायली पीएम ने कह दी यह बात

Trump Netanyahu Conversation:अमेरिकी मीडिया संस्थान 'एक्सियोस' ने बुधवार को अपनी खबर में कहा कि मंगलवार को ट्रंप से बातचीत के बाद नेतन्याहू 'बेहद खफा थे'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच ईरान के खिलाफ जारी युद्ध की आगे की रणनीति को लेकर फोन पर काफी तीखी बातचीत हुई क्योंकि वाशिंगटन दोबारा सैन्य हमले करने के बजाय समझौते के पक्ष में दिखाई दे रहा है। अमेरिकी मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई।

Trump Netanyahu Conversation

ट्रंप और नेतन्याहू (फाइल फोटो)

अमेरिकी मीडिया संस्थान 'एक्सियोस' ने बुधवार को अपनी खबर में कहा कि मंगलवार को ट्रंप से बातचीत के बाद नेतन्याहू 'बेहद खफा थे'। खबर में कहा गया कि इजराइली प्रधानमंत्री ईरान की सैन्य क्षमताओं को और कमजोर करने तथा उसके महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर शासन को कमजोर करने के लिए दोबारा हमले शुरू करने के पक्ष में हैं।

End of Feed