विदेशी छात्रों पर ट्रंप की सख्ती! ग्रेजुएशन के बाद वहां काम करने वाले स्टुडेंट्स पर लगा सकते हैं 1 लाख डॉलर का शुल्क

यह रिपोर्ट आने के बाद ऑन लाइन प्लेटफॉर्मों पर इसका विरोध होना शुरू हो गया है। एक्सपर्ट इसे एक 'बेवकूफी भरा विचार' बता रहे हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि इससे वैश्विक प्रतिभाओं को रोक कर रखने की अमेरिका की नीति पर बुरा असर पड़ेगा।

Foreign Students in US: अमेरिका में ट्रंप प्रशासन विदेशी छात्रों पर सख्ती करने की तैयारी में है। वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप प्रशासन अमेरिका में स्नातक करने के बाद नौकरी करने वाले विदेशी छात्रों पर 1 लाख अमेरिकी डॉलर का शुल्क लगाने की योजना पर विचार कर रहा है। यह रिपोर्ट आने के बाद ऑन लाइन प्लेटफॉर्मों पर इसका विरोध होना शुरू हो गया है। एक्सपर्ट इसे एक 'बेवकूफी भरा विचार' बता रहे हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि इससे वैश्विक प्रतिभाओं को रोक कर रखने की अमेरिका की नीति पर बुरा असर पड़ेगा।

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

ट्रंप प्रशासन ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की

रिपोर्ट मे सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि प्रस्तावित शुल्क ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (OPT) योजना से जुड़ा है। यह योजना पात्र अंतरराष्ट्रीय छात्रों को उनकी पढ़ाई पूरी होने के बाद, उनके अध्ययन क्षेत्र के आधार पर, अधिकतम तीन वर्षों तक अमेरिका में काम करने की अनुमति देती है। हालांकि, अमेरिकी प्रशासन ने अब तक इस प्रस्ताव को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल के हवाले से दिए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2024 में लगभग 4.19 लाख अंतरराष्ट्रीय स्नातक OPT कार्यक्रम के तहत अमेरिका में काम कर रहे थे।

End of Feed