यूएस सैन्य ठिकानों पर हमले के बाद अमेरिका ने ईरान पर की भारी बमबारी, मिडिल ईस्ट में महायुद्ध के आसार

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने करीब दो घंटे तक ईरान के खिलाफ हमले की एक भारी लहर को अंजाम दिया। इस दौरान ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के दर्जनों ठिकानों को निशाना बनाया गया।

US launches strikes on Iran- मिडिल ईस्ट में कई दिनों की शांति के बाद एक बार फिर युद्ध की लपटें तेज हो गई हैं। अमेरिकी सेना ने गुरुवार तड़के ईरान के कई ठिकानों पर भीषण हवाई हमले किए हैं। यह कार्रवाई जॉर्डन में स्थित एक अमेरिकी सैन्य बेस पर हुए ईरानी मिसाइल हमले के जवाब में की गई है। इस नए तनाव के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में 7.3 फीसदी का भारी उछाल आया है।

Iran jang

नए दौर में US-Iran युद्ध

दो घंटे तक बरसाए बम, दर्जनों ठिकाने तबाह

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने करीब दो घंटे तक ईरान के खिलाफ हमले की एक भारी लहर को अंजाम दिया। इस दौरान ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के दर्जनों ठिकानों को निशाना बनाया गया। इनमें सैन्य कमांड सेंटर, मिसाइल और ड्रोन डिपो के साथ-साथ तटीय निगरानी और रक्षा प्रणालियां शामिल हैं। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थित केशम (Qeshm) द्वीप पर हुए हमलों में दो लोग घायल हुए हैं, जबकि उत्तर-पश्चिमी खुज़ेस्तान प्रांत में भी भारी विस्फोटों की आवाजें सुनी गई हैं।

End of Feed