मिडिल ईस्ट में युद्ध की आहट: ईरान पर अमेरिका का फिर बड़ा हमला, ट्रंप बोले- 'शांति समझौता खत्म'

अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में कमर्शियल जहाजों पर कथित हमलों के जवाब में ईरान पर नए हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि कार्रवाई का मकसद ईरान की समुद्री खतरा पैदा करने की क्षमता को कमजोर करना है।

US Iran Attack: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिका ने ईरान पर नए हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि यह कार्रवाई होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में कमर्शियल जहाजों पर हुए हालिया हमलों के जवाब में की गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि शांति समझौता अब खत्म हो चुका है और आगे हमले होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

US Attack

ईरान पर अमेरिका के नए हवाई हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव

CENTCOM ने क्या कहा?

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जानकारी देते हुए कहा कि "अमेरिकी सेंट्रल कमांड की सेना ने ईरान के खिलाफ अतिरिक्त (नए) हमले शुरू कर दिए हैं। इसका मकसद होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही के लिए खतरा पैदा करने की ईरान की क्षमता को खत्म करना है।" अमेरिका का कहना है कि ईरान ने इस अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग से गुजर रहे कमर्शियल जहाजों और उनके चालक दल पर हमला किया, जिसके जवाब में यह सैन्य कार्रवाई की गई है।

End of Feed